फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराध और बेरोजगारी के खिलाफ मुरादाबाद में गरजे सपाई,

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते समावादी पार्टी के लोग। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य कार्यकारिणी के अलावा, समाजवादी युवजन सभा एवं यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। आंबेडकर पार्क से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता सोमवार को आंबेडकर पार्क पर इकट्ठा और जोरदार नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो गई है और प्रदेश में जंगलराज कायम है। रोजाना हत्या बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। शासन प्रशासन मौन हैं और समाज का प्रत्येक वर्ग इस समय दुखी व परेशान हैं। वक्ताआें ने कह कि एक तरफ जहां लोग कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर देश में बेरोजगारी बढ़ रही है।
अर्द्घनग्न हो गए छात्रसभा कार्यकर्ता
प्रदर्शन में सपा छात्रसभा कार्यकर्ताओं ने अर्द्घनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते लोगों के कारोबार बंद हो गए। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह बेरोजगार हुए लोगों को रोजगार मुहैया कराये। लेकिन सरकारी नौकरी में पांच साल का संविदा काल करके सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है। युवजन सभा जिलाध्यक्ष अमित यादव ने सरकार को दलित विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा में दलित छात्रों के निशुल्क प्रवेश पर रोक लगाकर सरकार ने दलितों के साथा घोर अन्याय किया है। प्रदेश की सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है जिसका समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने मोदी योगी गो बैक के नारे लगाए। इस अवसर पर असलम खां विक्की सरोज कुशल यादव जुबैर असद समीर शर्मा सुमित शर्मा सुनील यादव निशांत सक्सैना अनिल यादव रोहित चौधरी रवि यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें