फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों को किया नजरबंद, छावनी में तब्दील रहा असालतपुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। किसानों के चक्का जाम में सपाइयों के शामिल होने की आशंका को लेकर महानगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर पुलिस का पहरा रहा। सपाइयों को नजर बंद कर दिया गया। दोपहर तक उन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। इसे लेकर सपाइयों और पुलिस में नोकझाेंक भी हुई।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों को लेकर भाकियू ने शनिवार का प्रस्तावित चक्का जाम यूपी और उत्तराखंड में टाल दिया था लेकिन भाकियू (असली) ने अगवानपुर और मूंढापांडे में चक्का जाम का एलान किया था। इस चक्का जाम में सपाइयों के शामिल होने की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। शनिवार सुबह पुलिस ने सपा महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरैशी के कैंप कार्यालय की नाकाबंदी कर दी। सुबह से दोपहर तक यहां पुलिस का पहरा रहा। इसके चलते असालतपुरा छावनी में तब्दील रहा। महानगर अध्यक्ष समेत अन्य सपाइयों को कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया गया। जिसे लेकर सपाइयों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरैशी ने बताया कि पार्टी की ओर से कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं था। फिर भी पुलिस ने कैंप कार्यालय से बाहर नहीं जाने दिया। इस दौरान महानगर महासचिव धर्मेंद्र यादव, सिद्दीक कुरैशी, हाजी इशरत अली, हाजी शाहिद हुसैन गामा, मोहम्मद असलम खान, उस्मान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें