फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी बच्चों की होगी उपस्थिति, दो दिन चलेगी क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कक्षा एक से आठ तक स्कूल खोलने के निर्देशों के क्रम में शनिवार को शासन ने एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी कर दी। स्कूलों में पचास फीसदी से अधिक बच्चों की उपस्थिति नहीं होगी। एक कक्षा को सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही चलाया जा सकेगा। बच्चों को एक दूसरे से छह फीट की दूरी पर बैठाया जाएगा। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर कक्षाएं दो पालियों में चलेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए कैबिनेट की बैठक के बाद 13 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए थे। तभी कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद हैं। वहीं अब हालात में सुधार आने लगे हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी कम होने लगी है। इसके मद्देनजर शासन ने दस फरवरी से कक्षा छह से आठ तक और एक मार्च से कक्षा एक से पांच तक स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को स्कूल खोलने के संबंध में दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए। मुख्यत: सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही क्लास बच्चों के हिस्से में आ रही है। छात्र छात्राओं के अलावा स्टाफ रूम और कार्यालयों में भी बैठने के लिए छह फीट की दूरी होगी।
- स्कूल खोलने के लिए एसओपी जारी हो गई। स्कूल खोलने में एसओपी का पूरा पालन किया जाएगा। इसके आधार पर ही सारे इंतजाम किए जाएंगे। कोविड-19 के प्रोटोकाल को ध्यान में रखा जाएगा। - नीरज गुप्ता, सेक्रेटरी, मुरादाबाद एसोसिएशन आफ प्राइवेट स्कूल्स
विज्ञापन

स्कूलों में कक्षाओं के संचालन का शेड्यूल
प्राथमिक स्तर पर
सोमवार और गुरुवार को कक्षा एक और पांच
मंगलवार और शुक्रवार को कक्षा दो और चार
बुधवार और शनिवार को कक्षा तीन
उच्च प्राथमिक स्तर पर
सोमवार और गुरुवार को कक्षा छह
मंगलवार और शुक्रवार को कक्षा सात
बुधवार और शनिवार को कक्षा आठ
ये करने होंगे इंतजाम
- हाथ की सफाई की सुविधा
- डिजिटल थर्मामीटर
- सैनिटाइजर
- साबुन
- परिवहन व्यवस्था शुरू करने से पूर्व सैनिटाइजेशन
- बस की सभी खिड़कियां खुली रहेंगी
- स्कूलों में मध्याह्न भोजन भी बनेंगे
अभिभावकों से भरवाएं जाएंगे सहमति पत्र
मुरादाबाद। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों से सहमति पत्र भरवाएं जाएंगे। ये सहमति पत्र अनिवार्य है। सहमति पत्र में पांच बिंदू होंगे। अगर कोई बच्चा परिवार की सहमति से घर से ही अध्ययन करना चाहता है तो उसे अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें