फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौन व्रत पर बैठे सपाई, बोले चलाएंगे ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ आंदोलन

विज्ञापन
2 अक्टूबर गांधी जयंती पर गांधी जी की प्रतिमा पर माला अर्पण करते समाजवार्दी पार्टी के लोग। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ गांधी जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रख बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों पर तख्तियां लेकर आए थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजयवीर यादव और महानगर अध्यक्ष मन्नु कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कंपनी बाग स्थित गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे। इनमें सांसद और विधायक भी शामिल रहे। सभी गांधी प्रतिमा के पास मौन व्रत पर बैठ गए। कारीब दो घंटे मौन व्रत पर बैठकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के प्रति अपना आक्रोश जताया। मौन व्रत से उठने पर जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार बेटियों को बचाने में नाकाम हो गई है। बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उनको मारा जा रहा है। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। जयवीर यादव ने कहा कि अंग्रेजो भारत छोड़ो की तरह अब सपा कार्यकर्ता भाजपा भगाओ देश बचाओ आंदोलन चलाएंगे।
महानगर अध्यक्ष मन्नू कुरैशी ने कहा कि लॉकडाउन में श्रमिकों की नौकरियां चली गई। सरकार ने कारखाना मालिकों को छटनी की छूट दे दी। कानून व्यवस्था चौपट हो गई। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों पर लाठी चलाकर उनकी आवाज दबाई जा रही है। मौन व्रत में सांसद डा. एसटी हसन, देहात विधायक इकराम कुरैशी, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान खां, कुंदरकी विधायक रिजवान, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफ़ान, नासिर कुरैशी, यूसुफ अंसारी, अनीसउर्रहमान, राजेश कुमारी यादव, धर्मेंद्र यादव, डीपी यादव, बाबर खान, डा. संजीव यादव, राजकुमार प्रजापति, अतहर हुसैन, विकास चौधरी, फरासत हुसैन गामा, नवदीप सिंह जाटव, उवेद इकराम, प्रशांत, सिद्दीक़ कुरैशी, सरताज सैफी और बीना देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें