फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मंडल में चलेंगी 6 जोड़ी यूपीएससी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपीएससी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए शनिवार से रेल मंडल में 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों को अभ्यर्थियों को टिकट के आरक्षण नहीं कराना पड़ेगा। सभी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों में अनारक्षित टिकट की सुविधा होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सिर्फ अपना परीक्षा प्रवेश पत्र दिखाना होगा और उन्हें जनरल टिकट मिल जाएगा। अभ्यर्थियों के साथ अभिभावक भी अनारक्षित टिकट के जरिए यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि नार्दन रेलवे ने 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इनमें सभी ट्रेनें मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरेंगी, लेकिन इनमें से 4 जोड़ी ही मुरादाबाद स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इससे मुरादाबाद समेत, रामपुर, अमरोहा, गजरौला, पिलखुआ, बरेली, हरदोई, स्योहारा, नजीबाबाद, देहरादून के परीक्षार्थियों को सुविधा होगी। परीक्षार्थी इन्हीं ट्रेनों के माध्यम से वापसी भी कर सकेंगे। सभी ट्रेनों का परिचालन मंडल में 3 व 4 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद स्टेशन से गुजरने वाली यूपीएससी स्पेशल ट्रेनों का विवरण
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक ठहराव मुरादाबाद रुकने का समय
04301-02 बरेली- गाजियाबाद- बरेली रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, रात्री 12:45 बजे
गजरौला, गढ़, हापुड़, पिलखुआ वापसी में रात्री 10:10 बजे
04307-08 बरेली- देहरादून- बरेली हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, नगीना रात्री 9:20 बजे
धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद, रामपुर, मिलक वापसी में रात्री 1:25 बजे
04309-10 मुरादाबाद- देहरादून- मुरादाबाद हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद रात्री 11 बजे
नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, वापसी में रात्री 11:50 बजे
04311-12 मुरादाबाद- अलीगढ़- मुरादाबाद चंदौसी, बहजोई, धनारी, बबराला रात्री 11 बजे
राजघाट, डिबाई, अतरौली, हरदुआगंज वापसी में रात्री 12 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें