फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री-मेडिकल ही नहीं अटैचमेंट में भी झोल, मनचाहे अस्पतालों में तैनाती का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय इन दिनों सुर्खियों में है। पुलिस कांस्टेबल की सीधी भर्ती के अनफिट अभ्यर्थियों के फिट होने के मामले के बाद कार्यालय से जुड़े अन्य मामले भी सामने आने लगे हैं। अब एडी दफ्तर से डाक्टरों के अटैचमेंट का मामला जुड़ गया है। मनचाहे अस्पतालों में तैनाती के खेल को लेकर भी कार्यालय पर अंगुलियां उठने लगी हैं। संभल के एक डाक्टर को मुरादाबाद नगर निगम में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाए जाने पर कार्यालय को बैकफुट पर आना पड़ा है। डिलारी के एक अस्पताल में पत्नी के साथ बिजनौर के पति को भी संबद्ध करने पर दबी जुबान से भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे हैं।
विज्ञापन

एडी स्वास्थ्य कार्यालय मुरादाबाद से लेकर लखनऊ तक चर्चाओं में बना है। स्वास्थ्य ही नहीं अन्य विभागों में भी कांस्टेबल भर्ती के अनफिट अभ्यर्थियों को मंडलीय मेडिकल बोर्ड से क्लीनचिट मिलने से कानाफूसी शुरू हो गई है। सेटिंग को लेकर हर कोई अपना-अपना अनुमान लगा रहा है। इस बीच डाक्टरों के अटैचमेंट का जिन्न भी एडी कार्यालय की चहारदीवारी से बाहर आ गया है। कार्यालय ने डाक्टरों को मनचाही पोस्टिंग दी है। कोरोना काल में संभल के एक डाक्टर को मुरादाबाद नगर निगम का वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया। यह मामला सुर्खियों में आया तो एडी कार्यालय को बैकफुट पर आना पड़ा। अगस्त माह में डाक्टर को वापस संभल के लिए रिलीव कर दिया गया। संभल से ही एक डाक्टर को 31 जुलाई 2020 को पुलिस अस्पताल मुरादाबाद से संबद्ध किया गया है। इससे पहले बिजनौर के एक डाक्टर को डिलारी ब्लाक के अस्पताल में अटैच किया गया। अस्पताल में डाक्टर की पत्नी पहले से तैनात है। डाक्टर का गृह जनपद भी मुरादाबाद है। जिले के बिलारी के एक अस्पताल से दो डाक्टरों को तीन महीने पहले संभल अटैच किया गया था। इनमें एक डाक्टर नहीं जाना चाहते थे। लेकिन एडी कार्यालय के आदेश पर डाक्टर को ज्वाइन करना पड़ा है। बिजनौर के एक डाक्टर को दो महीने पहले मुरादाबाद जिला अस्पताल से संबद्ध किया गया है। मुरादाबाद महिला अस्पताल से कोरोना काल में एक डाक्टर को सीसीएमओ कार्यालय से अटैच कर दिया गया। वहीं, अपर निदेशक डा. सत्य सिंह की इसी साल नवंबर में सेवानिवृत्ति होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें