फोन पर अपशब्द कहे और धमकाया
आरोप है कि बाद में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को फोन पर अपशब्द कहे और धमकाया था। इस मामले में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह की ओर से सिविल लाइंस थाने में यूसुफ मलिक निवासी जिगर कालोनी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद से आरोपी सपा नेता फरार चल रहा था।
सपा नेता के भाई यूनुस मलिक का भी नाम सामने आया
उसने सोमवार को रामपुर में चल रहे एक अन्य मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान सपा नेता के भाई यूनुस मलिक का भी नाम सामने आया है। आरोपी यूनुस मलिक ने भी कार्यालय में घुसकर हंगामा किया और अपर नगर आयुक्त से फोन पर अभद्रता की थी। हिमगिरी कालोनी मंगलवार का बाजार हरथला निवासी यूनुस को सोमवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।