फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव : समाजवादी पार्टी ने रामपुर से सांसद आजम खां की पत्नी तंजीन फात्मा को बनाया प्रत्याशी

Sun, 29 Sep 2019 08:35 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
ताजीन फातिमा - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीट रामपुर से समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इस सीट से सांसद आजम खां की पत्नी तंजीन फात्मा को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। तंजीम फात्मा वर्तमान में यूपी से राज्यसभा सांसद हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि यह आजम खां की सीट है। इस सीट को छोड़ने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस पर सपा किसके नाम पर दांव खेलेगी। आजम खां के सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह विधानसभा सीट रिक्त है। 



रामपुर में 21 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि 24 अक्तूबर को मतगणना होगी। इस बावत 23 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। 
विज्ञापन


सांसद आजम खां की पत्नी राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा ने शुक्रवार को सपा के नाम से नामांकन पत्र खरीदा। सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने भी पार्टी के नाम ही नामांकन पत्र खरीद लिया। दोनों ने तीन तीन सेट लिए हैं। 
विज्ञापन


 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें