दिल्ली से आ रहे कथित मोबाइल चोर गिरोह को मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 16 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
पकड़े गए तीन आरोपियों की पहचान दिलबाग सिंह निवासी निहाल विहार नई दिल्ली, सौरभ मल्होत्रा तिलक नगर नई दिल्ली, नीरज मल्होत्रा निवासी तिलक नगर नई दिल्ली है।
बता दें कि सुखविंदर सिंह ने रात में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी कार से चोरी को अंजाम देते हैं। ये लोग इंटरनेट के माध्यम से सर्च कर के बड़े कार्यक्रमों की जानकारी लेते हैं।