फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : सपनों में दिखे सलमान खान तो संजो लिया शादी का अरमान

Thu, 10 Mar 2022 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद 

सार

अमरोहा निवासी युवती महिला थाने पहुंची और फिल्म अभिनेता से शादी करने की जिद पर अड़ गई। महिला थाना प्रभारी ने परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द किया। 
 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवती बृहस्पतिवार को महिला थाने पहुंची और वह अभिनेता सलमान खान से शादी करने की जिद पर अड़ गई। उसने थाना प्रभारी से कहा था कि सलमान खान उनके सपनों में आते हैं। उनको यहां बुलाइए और उनसे मेरी शादी करा दीजिए। इसके बाद ही वह घर जाएगी। सूचना मिलने पर परिजन आ गए और वो युवती को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी शर्मिला शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपने कक्ष में बैठकर शिकायतें सुन रही थीं। इसी दौरान बुर्का पहने एक युवती थाने में आई। पहले तो वह थाने में घूमती रही। इसके बाद थाना प्रभारी के कक्ष में पहुंची। यहां पहले से दो और महिलाएं मौजूद थीं, जिन्हें देखकर युवती वापस चली गई। कुछ देर बाद फिर से युवती आई और उसने थाना प्रभारी को एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें लिखा था कि अभिनेता सलमान खान उसके सपनों में आते हैं।

वो उनसे शादी करना चाहती है। महिला थाना प्रभारी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती सलमान से शादी करने को अड़ गई। युवती की काउंसलिंग की गई। तब उसने अपने और अपने परिवार के बारे में जानकारी दी। युवती ने बताया कि वह अमरोहा के बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव की रहने वाली है। कई साल से वह सलमान से प्यार करती है। सलमान भी उसके सपनों में आते हैं।
विज्ञापन


वह सलमान खान से ही शादी करेगी। थाना प्रभारी शर्मिला शर्मा ने बताया कि युवती से उसके भाई का मोबाइल नंबर लिया, तब भाई से बात कर उन्हें थाने में बुला लिया गया। युवती को उसके भाई व अन्य परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें