फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाल और रस्सी की मदद से पकड़ा गया सलमान खान का पूर्व बाउंसर, बिगड़ी मानसिक स्थिति

Thu, 26 Sep 2019 03:23 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
पूर्व बाउंसर अनस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद कोतवाली थानाक्षेत्र में दिमागी संतुलन बिगड़ने के कारण एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। उसने गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे काबू में करने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिस के काबू में  नहीं आया। इसेके बाद जाल मंगवाया गया। भीड़ ने उसे घेरा, रस्सी से बांधा तब जाकर वह किसी तरह से काबू में आया। 

विज्ञापन


बाउंसर पीरजादा का रहने वाला अनस कुरैशी मुबंई में रहता है। बताया जाता है कि वह पूर्व में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का भी बाउंसर रह चुका है। वर्तमान में किसी नेता का बॉडीगार्ड है। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि अनस दस दिन पहले ही घर आया है। उसके परिवार वलों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को जिम जाने से पहले अनस ने दवा खाई, जो कि ओवरडोज हो गई। जिसका दुष्प्रभाव उसके दिमाग पर पड़ा। 

वह गुरुवार सुबह दिमागी संतुलन खो बैठा। घर से बाहर निकला और राहगीरों की पिटाई करनी शुरू कर दी। लोहे की रॉड से गाड़ियों  के शीशे तोड़ दिए। उसने जमकर उत्पात मचाया, जिसकी सूचना पर पहुंची डायल 100 की पीआरवी में मौजीद पुलिसकर्मी उस पर काबू नहीं पा सके। 
विज्ञापन


जमकर हाथापाई, जोरआजमाईश हुई। इस पर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए मछली पकड़ने वाला जाल और रस्सी लाई गई। बमुश्किल पुलिस की टीम ने उसे काबू में किया जिसके बाद उसे रस्सी से बांधकर ही जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे नशे की डोज देकर किसी तरह शांत किया गया, इसके बाद उसे मानसिक चिकिस्तालय रेफर कर दिया गया है। उसके खिलाफ किसी ने एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें