फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर कर चोरी कर लाया जा रहा करोड़ों का रेडीमेड गारमेंट जब्त

Sun, 06 Dec 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कर चोरी पकड़ने में जुटी वाणिज्य कर की एसआईबी ने रेलवे स्टेशन पर पहली बड़ी कार्रवाई में करोड़ों रुपये का माल जब्त किया। दो एसएलआर (पार्सल बोगी) खुलवाकर रेडीमेड, गारमेंट एवं इलेक्ट्रिक गुड्स के 201 नग (बड़े साइज वाले पैकेट) बरामद किए।
विज्ञापन




कुछ माल प्लेटफार्म पर दलालों ने फेंक दिया था जिसे चिन्हित कर वाणिज्य कर की टीम समेट ले गई। इस कार्रवाई की भनक मिलते ही मध्यरात्रि में तमाम व्यापारी रेलवे स्टेशन पर चक्कर काटने लगे लेकिन दावेदारी करने कोई नहीं पहुंचा।



शनिवार देर शाम तक वाणिज्य कर विभाग में इस माल की दावेदारी करने कोई नहीं पहुंचा। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 एसआईबी डा. अजय कुमार गोयल के अनुसार दिल्ली, लुधियाना से यह माल रेलवे के जरिए व्यापारियों ने शहर में मंगवाया है। वाणिज्य कर अदा न करके रेलवे के जरिए लगातार करोड़ों का माल शहर में आ रहा है।
विज्ञापन



48 घंटे की लगातार निगरानी के बाद यह माल पकड़ में आ सका। एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर डा. सूबे सिंह, डीके सचान सहित डिप्टी कमिश्नर आरके सिंह, विवेक मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, रीतेश मिश्र, सत्येंद्र सिंह, वीके शुक्ला, मनोज कुमार विश्वकर्मा, ब्रजेश, मनोज कुमार, सीपी गिरी एवं सुजीत कुमार टीम के साथ जुटे रहे।



तीन बार खरीदा प्लेटफार्म टिकट
वाणिज्य कर अफसरों को देर रात में तीन बार प्लेटफार्म टिकट खरीदना पड़ा। दरअसल रेलवे स्टेशन के अंदर कार्रवाई पर जीआरपी, आरपीएफ सहित रेलवे के कर्मचारी इसी बात पर बाधक बन जाते हैं कि गलत तरीके से वाणिज्य कर टीम प्लेटफार्म में है। इसी विवाद के बाद बीच माल गायब हो जाता है।


इस बार रेलवे के उच्चाधिकारियों से लगातार संपर्क के साथ ही वाणिज्य कर अफसरों ने लगातार तीन बार प्लेटफार्म टिकट खरीदा ताकि वैधानिक रूप से वह कार्रवाई को अंजाम दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें