मुरादाबाद। सहयाद्रि योजना का रेरा ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया गया है। एमडीए के अधिकारियों ने शीघ्र ही जमीनों का निस्तारण करने के लिए किसानों से सहमति ले ली है। दावा किया कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक जमीनों का निस्तारण हो जाएगा।
शासन ने एमडीए की सहयाद्रि योजना के लिए 12 हेक्टेयर सीलिंग की भूमि शासन ने देने का निर्णय लिया था। पैसा जमा होने के बाद एमडीए को जमीन मिल गई। एमडीए के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि इस योजना की एक फाइल डीएम के पास है। एक दो दिन में उसका निस्तारण हो जाएगा। किसानों ने भी सहयाद्रि योजना के लिए जमीन देने पर सहमति जताई है। शीघ्र ही किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। सारी कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद रेरा में सहयाद्रि योजना का पंजीकरण कराया जाएगा। जमीनों के विवाद की वजह से योजना की फाइल एक बार रेरा से वापस आ गई थी। सोनकपुर पुल से सटी भूमि पर एमडीए ने सहयाद्रि योजना लांच की है। रेरा के अधिकारियों ने कहा था कि जब तक एमडीए सौ प्रतिशत जमीन अपने नाम नहीं करेगा, तब तक पंजीकरण संभव नहीं है। एमडीए वीसी ने बताया कि सहयाद्रि योजना की जमीनों का निस्तारण शीघ्र हो जाएगा। इसके बाद योजना का रेरा में पंजीकरण कराया जाएगा।