फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सर्वर डाउन होने से आरटीओ कार्यालय का काम प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीन दिन से परिवहन विभाग का सर्वर डाउन होने की वजह से आरटीओ कार्यालय में नए व पुराने वाहनों का पंजीकरण, वाहनों का ट्रांसफर, नए और पुराने वाहनों के परमिट का काम प्रभावित हो रहा है। रोज 150 से अधिक वाहन मालिकों को आरटीओ कार्यालय से बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय में नए वाहनों का पंजीकरण, आरसी रिन्युअल, वाहनों की फिटनेस आदि काम ऑनलाइन किया जाता है। तीन दिन से परिवहन विभाग का सर्वर डाउन है। इसके कारण काम प्रभावित है। सबसे अधिक समस्या आरसी रिन्युअल कराने आने वाले वाहन मालिकों को हो रही है। यह काम पूरी तरह ठप है।
आरटीओ कार्यालय में आए अमरनाथ, हिमांशु, अशोक, अजीज, इरफान आदि ने बताया कि दो दिन से आरसी संबंधित काम कराने आ रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा है। एआरटीओ (प्रशासन) आंजनेय सिंह का कहना है कि सर्वर धीमा चल रहा है। एनआईसी को मेल कर दिया गया है। मंगलवार तक सर्वर ठीक होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें