फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में वायरल बुखार से एक महिला की मौत हो गई। परिजन महिला को गांव के झोलाछाप के यहां उपचार के लिए ले गए थे। मौत की जानकारी होने पर परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता होने पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय महिला को बीते दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका उपचार करा रहे थे। शनिवार की सुबह महिला को बुखार अचानक बढ़ गया। घबराए परिजन उसे उपचार के लिए गांव के ही एक अपंजीकृत चिकित्सक के यहां ले गए। दोपहर बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों ने अपनी बिरादरी के लोगों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलने पर गांव स्थित चौकी से पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। वे चिकित्सक व परिजनों को पुलिस चौकी पर ले आए। पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों में फैसला होने की वजह से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें