फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : जिले के 651 स्कूलों में प्रवेश के लिए नहीं आए एक भी आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आरटीई के तहत तीसरे चरण के दाखिले की आवेदन प्रक्रिया चल रही है। पिछले दो चरणों में करीब 12 सौ विद्यार्थियों को सीटें आवंटित नहीं हो पाई हैं, जबकि जिले के करीब 651 ऐसे विद्यालय हैं, जहां पर एक भी आवेदन नहीं आया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में करीब 11 सौ स्कूलों में 12 हजार सीटों पर आरटीई के तहत दाखिला होने हैं। इसके लिए पहले चरण में 5566 विद्यार्थियों के आवेदन आए थे। इनमें से 2706 विद्यार्थियों के आवेदन का सत्यापन किया गया और 2216 विद्यार्थियों का ही चयन हो सका। इसके अलावा दूसरे चरण में 3767 आवेदनों में से 2245 विद्यार्थियों का सत्यापन हुआ। इसमें भी सिर्फ 1518 विद्यार्थियों को ही सीटें आवंटित हो सकीं। अब तीसरे चरण में भी 1401 आवेदन हो चुके हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन माध्यम से उनकी पसंद और संबंधित विद्यालय में उपलब्ध सीट के हिसाब से किया जाता है।

कुंदरकी में सबसे ज्यादा विद्यालय छूटे
शून्य आवेदन वाले स्कूलों में सबसे अधिक संख्या कुंदरकी में 104 है। इसके अलावा भगपतुर टांडा में 92, छलजैट में 90, मूंढापांडे में 82, ठाकुरद्वारा में 71, मुरादाबाद नगर में 65, डिलारी में 63, बिलारी में 52, मुरादाबाद ग्रामीण में 32 ऐसे स्कूल हैं, जो आरटीई दाखिला के लिए चयनित किए गए हैं, लेकिन अभिभावकों ने आवेदन में रुचि नहीं दिखाई है। यहां पर दाखिला के लिए अभी तक एक भी आवेदन नहीं आया है। बताया जाता है कि इन स्कूलों में आवेदन नहीं आने के पीछे जागरूकता के अभाव के अलावा पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर न होना भी एक वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


इसी वर्ष दोगुनी हुई हैं सीटें
पिछले वर्ष तक मुरादाबाद में करीब 600 स्कूल ही आरटीई पोर्टल पर मैप थे। इन स्कूलों में लगभग 5900 विद्यार्थियों को दाखिला मिला था। महानिदेशक की सख्ती के बाद मुरादाबाद में करीब 100 स्कूल पोर्टल पर मैप कर दिए गए। इसकी वजह से आरटीई की सीटों की संख्या बढ़कर 12 हजार हो गई।
स्कूलों में आरटीई के आवेदन बढ़ाने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि वह अपने क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाएं और अभिभावकों को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन

विमलेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें