फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छह माह पहले बिछाईं सीसी टाइल्स पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम प्रशासन ने छह माह पहले दिल्ली रोड की साइड पटरी पर बिछाई गई सीसी टाइल्स जेसीबी से उखड़वा दी। करीब 150 मीटर लंबाई में यह टाइल्स उखाड़ी गईं। इससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने छह माह पहले दिल्ली रोड पर मोहल्ला हुलसनगंज की साइड पटरी को धूल रहित बनाने के उद्देश्य से उस पर सीसी टाइल्स लगाई थी। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा हो रही थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि एक दिन पहले अचानक नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ पहुंची और छह माह पहले लगाई गई सीसी टाइल्स को उखाड़ दिए। इससे लोगों की दुकानों के आगे सीसी टाइल्स का ढेर लग गया।
लोगों ने बताया कि बाद में नगर निगम की टीम सभी सीसी टाइल्स ट्रॉली में भर ले गई, लेकिन मिट्टी बराबर नहीं करने से उन्हें आवागमन में दिक्कत हो रही है। अब नगर निगम प्रशासन साइड पटरी के किनारे रेलिंग बना रहा है। इस संबंध में मौके पर मौजूद नगर निगम कर्मचारियों ने बताया कि साइड पटरी के किनारे रेलिंग बनाने के लिए पूर्व में लगाई गई टाइल्स को उखाड़ा गया है। रेलिंग बनाने के बाद शेष बचे स्थानों पर फिर से टाइल्स लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें