फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ससुराल के बाहर महिला ने किया जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में रविवार को एक महिला ने ससुराल के बाहर जमकर हंगामा किया। कोर्ट में केस चलने की वजह से महिला तीन माह से पति से अलग मायके में रहती है। वह बेटी और अपने कपड़े लेने के लिए ससुराल पहुंची थी, लेकिन गेट बंद करने से खफा महिला ने ससुराल के बाहर हंगामा कर दिया। पुलिस महिला के पति समेत चार लोगों को चौकी ले गई, जहां समझौते की बात चलती रही।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के रामपुर दोराहा निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह 29 नवम्बर 2020 को अगवानपुर के मोहल्ला सैफियान में रहने वाले युवक से हुआ था। महिला ने बताया कि उसकी एक ढाई साल की बेटी है। निकाह के बाद ही पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। हालांकि कई बार पंचायतें हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला।
इसके बाद महिला अपने मायके चली गई। महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज और तीन तलाक का मुकदमा कर दिया। इस मामले में पति को जेल भेज दिया गया था। जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आ गया। इसके बाद परिवारों के जिम्मेदार लोगों ने भी सुलह समझौता करा दिया। नवंबर 2023 में महिला सारी बातें भुलाकर फिर से पति के पास ससुराल आ गई। तभी एक दिन पति उसको कोर्ट में ले गया। यहां उसने मुकदमा खत्म कराने के लिए एक फाइल पर हस्ताक्षर कराने लगा।
विज्ञापन

महिला ने पति की बात नहीं मानी। इसके बाद दंपती में फिर से मनमुटाव रहने लगा। आरोप है कि 20 मार्च 2023 को पति ने तीन माह की गर्भवती महिला और बेटी को घर से बाहर निकाल दिया। तीन माह बाद रविवार को महिला फिर से अगवानपुर ससुराल पहुंची। उसने पति से अपने और बेटी के कपड़े देने के लिए कहा। महिला को देखते ही ससुराल के लोगों ने मकान का गेट बंद कर लिया। इससे महिला भड़क गई। उसने मकान के बाहर रोड पर जमकर हंगामा किया।
इससे आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पीआरवी की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और पुलिसकर्मी महिला को पुलिस चौकी चलने को कहा तो महिला पहले घर के भीतर चलने की बात पर अड़ गई। पुलिस कर्मियों के मना करने पर महिला मानी। इसके बाद उसको निजी वाहन से चौकी भेजा गया। वहीं पति समेत तीन लोगों को पीआरवी कर्मी अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों का कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। दोनों पक्ष समझौते की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें