फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आरएसएस के स्वयं सेवकों ने महानगर में किया पद संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को एक दर्जन बस्तियों में पूर्ण गणवेष के साथ पद संचलन किया। इस दौरान लोगों ने स्वयं सेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

आरएसएस के प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी ने मिलन विहार से पद संचलन कराया। इसी प्रकार, विजय निकेतन संघ कार्यालय खुशहालपुर से भगवानदास, राय बैंकट हॉल सांईपुरम से विभाग व्यवस्था प्रमुख संदीप, सामुदायिक केंद्र प्रीत विहार से महानगर सह कार्यवाह प्रमोद , अर्धनारीश्वर मंदिर हिमगिरी से सुरेश ध्यानी, सरस्वती शिशु मन्दिर पाकबड़ा में ओम प्रकाश शास्त्री, शहनाई मंडप चंद्र नगर में विभाग प्रचारक ब्रजमोहन, डिप्टी जगन्नाथ सिंह विद्यालय में रणवीर ने आरएसएस के बारे में जानकारियां दी।
विभाग प्रचारक ब्रजमोहन ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नव वर्ष का आरंभ होता है। भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के लिए भी इसी दिन का चयन किया गया था। इसी तिथि को आर्य समाज की स्थापना हुई। विक्रम संवत का प्रारंभ भी इसी दिन से माना जाता है। आरएसएस के संस्थापक डॉक्टर केशव राम बलिराम हेडगेवार का जन्म भी इसी दिन पर पर हुआ था। महानगर प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ साल में 6 उत्सवों को मनाता है। इस दौरान विभाग संघ चालक सुरेंद्र, महानगर संघ चालक डॉक्टर विनीत, विपिन, पवन जैन, प्रमोद जोशी, शरद जैन, निपेंद्र, राजेश, राजीव, आशुतोष, शानू, जितेंद्र, संजय, दिनेंद्र, भगवान दास, वरद, आदि सारस्वत, हरमोहन गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें