फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: तेज रफ्तार रोडवेज ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की माैत, दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 23 Mar 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में लोकोशेड पुल के पास रुहेलखंड डिपो की बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की माैत हो गई। हादसे के बाद बस चालक भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
रोडवेज डिपो की बस (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकोशेड पुल के पास मंदिर के सामने रविवार रात रूहेलखंड रोडवेज डिपो की बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में पीतल पाॅलिश कारीगर की माैत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। गलशहीद थाना क्षेत्र के ईदगाह के नजदीक रहने वाला फरदीन (26) अपने पिता तालिब के साथ पीतल पाॅलिश का काम करता था। रविवार की शाम फरदीन अपने दोस्त पीरजादा निवासी मुकर्रम (25) के साथ घूमने के लिए हर्बल पार्क गया था।

रात करीब 9:00 बजे दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे। लोकोशेड पुल से उतरते ही मंदिर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही रूहेलखंड डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने फरदीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल मुकर्रम का इलाज चल रहा है। हादसे के चालक बस छोड़कर भाग निकला।

थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें