फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गैस कनेक्शन की केवाईसी के नाम पर बुजुर्ग के खाते से उड़ा लिए 1.97 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग से साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन की केवाईसी करने के नाम पर उनके खाते से एक लाख 97 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर टोरेंट गैस की केवाईसी अपडेट कराने का लिंक आया था। मैसेज में केवाईसी नहीं कराने पर गैस कनेक्शन बंद होने की बात कही गई थी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके खाते से एक लाख 97 हजार रुपये तीन खातों में ट्रांसफर हो गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें