फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार सबसे लंबा रोजा 15 घंटे 43 मिनट का

Thu, 26 May 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रोजा
विज्ञापन
 इस बार मुकद्दस रमजान का सबसे लंबा रोजा पंद्रह घंटे तैंतालिस मिनट का होगा। जो रमजान की शुरुआत में नहीं बल्कि बीच में पड़ेगा। सभी रोजों की अवधि पंद्रह घंटे अड़तीस मिनट से लेकर पंद्रह घंटे तैंतालिस मिनट के बीच की होगी।  अगर चांद दिखा तो सात जून से माह-ए-रमजान का आगाज हो जाएगा। मुस्लिम इलाकों इसकी तैयारी भी शुरू हो गई। इस बार चौबीस घंटे में रोजेदारों को पौने सोलह घंटे भूखे प्यासे रहना होगा।
विज्ञापन


रमजान की शुरुआत 15 घंटे 39 मिनट के के रोजे से होगी। जबकि आखिरी रोजे की अवधि 15 घंटे 38 मिनट की होगी। वहीं सबसे लंबा रोजा 15 घंटे 43 मिनट का होगा। सबसे लंबे रोजों की संख्या छह होगी। जबकि सबसे छोटे रोजे की अवधि 15 घंटे 38 मिनट रहेगी। मदरसा आधुनिकीकरण के शिक्षक मुफ्ती मोहम्मद बाकर अली नईमी ने बताया कि रमजान के सभी रोजे 938 मिनट से 943 मिनट के बीच होेंगे। सबसे अधिक आठ रोजे 15 घंटे 42 मिनट के होंगे। इस दौरान रोजदारों को शिद्दत की गर्मी से भी जूझना पड़ेगा।  
विज्ञापन



कितने घंटे के कितने रोजे
रोजों की अवधि--------रोजों की संख्या
15 घंटे 38 मिनट------07
15 घंटे 39 मिनट------03
15 घंटे 40 मिनट------02
15 घंटे 41 मिनट------04
15 घंटे 42 मिनट------08
15 घंटे 43 मिनट------06  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें