फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नूरपुर से ड्यूटी करके लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड कोे बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव गिन्नौर द माफी के पास वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड की चेन और कड़ा लूट ली। इस दौरान राड और चाकू से हमला कर गार्ड को घायल कर दिया। पुलिस ने गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव मालीपुर निवासी गुरविंदर धारीवाल (26) नूरपुर में एक फर्म में सिक्योरिटी गार्ड है। फर्म में ड्यूटी पूरी कर वह रविवार रात स्कूटी से गांव के लिए निकला। अभी वह पाकबड़ा क्षेत्र के गांव गिन्नौर द माफी पहुंचा था कि पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। लोहे की राड और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही गुरविंदर की चेन और कड़ा लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरविंदर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई बसंत शर्मा ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। मामला दो पक्षों में मारपीट का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें