फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोडवेज को 126 बसें मिलीं, तीन दिनों में 10 पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिवहन निगम ने मुरादाबाद परिक्षेत्र को बीएस-6 की 126 बसें आवंटित की हैं। तीन दिनों के भीतर 10 बसें आईं हैं। परिक्षेत्र को 15 दिनों के भीतर 20 बसें मिल गईं। बसों का संचालन दिल्ली, लखनऊ समेत अन्य रूटों पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद परिक्षेत्र के लिए अभी 106 बसें और आएंगी। परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो से 950 से अधिक बसों का संचालन दिल्ली, आगरा, रामपुर, संभल समेत अन्य रूटों पर किया जा रहा है। बची हुई बीएस-6 बसों के आने के बाद अन्य रूटों पर इनकी संख्या बढ़ा दी जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह ने बताया कि बीएस-6 बसें जैसे-जैसे आती जाएंगी, वैसे-वैसे उनका संचालन रूटों पर बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें