मुरादाबाद। जम्मू रेलमार्ग अब बहाल हो गया है। अब ट्रेनों का संचालन समय से होगा। कोलकाता से जम्मूतवी के बीच चलने कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन निर्धारित समय पर किया जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यह ट्रेन दो सितंबर 2025 से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार चलेगी। जम्मू मंडल में रेल सेवाएं बाधित होने के कारण के कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया था। ब्यूरो