फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दूरी व किराया बढ़ने से रोडवेज को नहीं मिल रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंडित नंगला बाईपास के निर्माण की वजह से पीतलनगरी डिपो की बसों को 10 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर संभल समेत अन्य जगहों पर जाना पड़ रहा है। दूरी बढ़ने की वजह से यात्रियों को विभिन्न रूटों पर 10 से 15 रुपये अतिरिक्त किराया भी देना पड़ रहा है। इसलिए यात्रियों की संख्या घट गई है। परिवहन निगम को प्रतिदिन तीन लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

पंडित नंगला बाईपास निर्माण का निर्माण कार्य चल रहा है। परिवहन निगम के अनुसार, मुरादाबाद से बदांयू, संभल, चंदौसी, अलीगढ़ जाने वाली बसें रामपुर दौराहा जीरो प्वाइंट होते हुए जा रही हैं। इसकी वजह से यात्री घट गए और दूरी व किराया बढ़ गया। यात्री निजी बस, ऑटो आदि से यात्रा कर रहे हैं। रूट डायवर्जन के बाद से रोडवेज बस का मुरादाबाद से संभल का किराया 54 रुपये से बढ़ाकर 74 रुपये और चंदौसी के लिए 74 रुपये की जगह 90 रुपये किया गया। बस अड्डा इंचार्ज चंद्रभान सिंह का कहना है कि डग्गामार बसें छोटे रूट पर चलाई जा रही हैं। यह बसें पंडित नंगला बाईपास के आगे से चल रही हैं। यात्री रोडवेज को नहीं मिल रहे हैं। पंडित नंगला बाईपास चालू होने के बाद ही इनकम बढ़ेंगी।
एक सप्ताह नुकसान और हुआ तो ग्रामीण रूट पर बस का संचालन होगा बंद
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के तहत मुरादाबाद से मुरादाबाद-कुंदरकी-बिलारी-समाथल-स्योंडारा रूट पर तीन दिन से एक अनुबंधित बस का संचालन किया जा रहा है। अनुबंधित बस मालिक का कहना है कि बस के लिए मुरादाबाद से पंडित नंगला बाईपास रूट निर्धारित किया गया है। लेकिन बाईपास के निर्माण कार्य की वजह से बस रामपुर दौराहा जीरो प्वाइंट से होकर स्योंडारा जा रही है। इसकी वजह से यात्री नहीं मिल रहे हैं। एक सप्ताह और बस चलाई जाएगी अगर इसी तरह नुकसान हुआ तो संचालन बंद कर दिया जाएगा। रोडवेज कर्मचारी संघ मुरादाबाद क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अरुण कुमार सिंह का कहना है कि परिवहन निगम को सबसे ज्यादा नुकसान डग्गामार वाहनों से हो रहा है। पंडित नंगला बाईपास से रूट डायवर्जन केवल रोडवेज बसों के लिए किया गया है। पंडित नंगला बाईपास ई-रिक्शा, ट्रक, कार सबके के लिए खुला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें