फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पिटाई से आहत राशन डीलर का बेटा 100 मीटर ऊंचे टावर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रनियाठेर में शनिवार की शाम राशन डीलर राम भजन सिंह का बेटा रोहित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 100 मीटर ऊंचे टावर से उसने वीडियो शेयर किया कि उसके साथ एक संगठन के पदाधिकारी और उसके साथियों ने मारपीट की है।
विज्ञापन

इस घटना से वह बहुत आहत है। अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो वह यहीं से कूदकर जान दे देगा। शनिवार की रात करीब तीन घंटे बाद आठ बजे उसे कार्रवाई करने का आश्वासन देकर नीचे उतारा गया। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी।
मूंढापांडे क्षेत्र के रनियाठेर निवासी एवं राशन डीलर रामभजन सिंह गांव के राशन डीलर हैं। उनका बेटा रोहित ग्राम पंचायत सदस्य है। बताया जा रहा है कि शनिवार को गांव में महाराणा प्रताप सिंह की जयंती पर दो कार्यक्रम थे। इसमें रोहित का एक संगठन के पदाधिकारी से विवाद हो गया। रोहित का आरोप है कि उसे सबके सामने पीटा गया। रोहित ने मोबाइल में वीडियो बनाया और मोबाइल लेकर मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल विभाग के कर्मचारी भी गाड़ी लेकर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की तो वह कूदने की धमकी देने लगा। करीब आठ बजे पुलिस ने उसे आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी इसके बाद उतर आया।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद एक युवक टावर पर चढ़ गया है। उसे समझाकर उतार लिया है। उसके पिता ने मूंढापांडे में तहरीर दी है। जिस पर घटनाकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें