फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोडवेज बस ने हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के पीलीकोठी चौराहे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की पत्नी किरण यादव की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला हेड कांस्टेबल किरण यादव ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उसके पति मनोज कुमार भी यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हैं। रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद मय शस्त्र के बाइक से पुलिस लाइन लौट रहे थे। पीलीकोठी चौराहे पर पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर दी। जिसमें मनोज घायल हो गए। इसके बाद चालक बस को दौड़ाकर बिजनौर की ओर चला गया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बस और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें