फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, मां-बेटी समेत छह की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यातायात माह के अंतिम दिन रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बड़ा हादसा हो गया। कटघर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रफातपुर अंडरपास के पास मेरठ डिपो की बस ने आगे चल रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मां-बेटी और गर्भवती समेत छह लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने रफातपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि कुंदरकी के गांव अब्दुल्लापुर निवासी करन सिंह के फुफेरे भाई कटघर क्षेत्र के रफातपुर निवासी धर्मपाल की बेटी संध्या की रविवार को दिन में बरात आई थी। करन सिंह गांव के ही संजू के ऑटो से अपनी पत्नी, बेटी, भाई की बेटी, बहन समेत परिवार के 10 लोगों के साथ रफातपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ऑटो संजू चला रहा था।
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कटघर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जैसे ही ऑटो रफातपुर अंडरपास पहुंचा, पीछे से तेजी से आई रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अब्दुल्लापुर निवासी ऑटो चालक संजू सिंह (36), करन सिंह की पत्नी सीमा (40), बेटी अनाया सिंह (12), भतीजा अभय (15) पुत्र ओमवीर, बहन सुमन (24) पत्नी हरदीप निवासी मधपुरी थाना मैनाठेर, चचेरे भाई मुरारी की बेटी आरती (20) की मौत हो गई। सुमन सात माह की गर्भवती थी।जबकि करन सिंह, भतीजी छलक (15) और अंशु (18), भतीजे दिनेश की बेटी अनुष्का (9), चचेरे भाई मुरारी की बेटी रानी (17) गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो में फंसे घायलों को निकालकर जिला अस्पताल और निजी अस्पताल भर्ती कराया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें