फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे ठप रही दिल्ली-अलीगढ़ की सेवा

Sun, 22 May 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
नेशनल हाइवे जाम
विज्ञापन

विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट गंगा पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से गढ़मुक्तेश्वर चौपला से लेकर गजरौला चौपला तक नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। इसका असर मुरादाबाद की रोडवेज सेवा पर पड़ा। शनिवार को करीब पांच घंटे दिल्ली और अलीगढ़ रूट पर बसों का संचालन प्रभावित रही। इस दौरान मुरादाबाद और पीतलनगरी बस अड्डे पर यात्री परेशान दिखे।

बुद्ध पूर्णिमा पर शनिवार तड़के तीन बजे से ही ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं का जमघट लगना शुरू हो गया। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों से नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। इससे पहले गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट व गजरौला पुलिस व्यवस्था संभालती। गढ़मुक्तेश्वर के चौपला और टोल टैक्स से शुरू हुआ जाम ब्रजघाट पुल से गजरौला की ओर बढ़ चला। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। दस बजते-बजते इसका असर बसों के संचालन पर पड़ने लगा। मुरादाबाद में ग्यारह बजे दोपहर तीन बजे तक रोडवेज सेवा प्रभावित रही। मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ के  लिए निकली बसें  जाम फंस गई। वहीं बबराला में जाम लगने से अलीगढ़ और आगरा रूट की बसें भी प्रभावित हुई। यात्रियों की सुविधा के लिए संभल के रास्ते बसों का रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बजे आई साढ़े ग्यारह बजे की एसी बस
मुरादाबाद। जाम का असर एसी बसों के संचालन पर भी पड़ा। समय से आने वाली एसी बसें तीन से चार घंटे की देरी से पहुंची। अलीगढ़ से साढ़े ग्यारह बजे मुरादाबाद पहुंचने वाली एसी बस दोपहर तीन पहुंची। वहीं दोपहर बजे वाली पांच आई। ऐसी ही आगरा वाली एसी बस दो घंटे की देरी से शाम साढ़े पांच आई। वहीं बरेली दिल्ली वाल्वो सेवा दोपहर दो बजे की बजाए शाम साढ़े पांच बजे पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें