दलपतपुर अंडरपास के करीब सोमवार शाम डंपर ने बाइक सवार चिरंजीत (25) को टक्कर मारी दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों हंगामा किया। बाद में सीओ ने समझाबुझाकर उन्हें शांत कराया। सिरसखेड़ा निवासी पूर्व प्रधान रामस्वरूप का भतीजा चिरंजीत मजदूर कर परिवार का पोषण करता था।
दढ़ियाल क्षेत्र के ग्राम भाऊपुरा निवासी मां-बेटे की सोमवार सुबह उत्तराखंड के रामनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। मां-बेटे सोमवार की सुबह रामनगर से बाइक से घर लौट रहे थे। काशीपुर-रामनगर मार्ग पर पीरुमदारा के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
क्षेत्र के ग्राम भाउपुरा निवासी जलीस अहमद खेती मजदूरी कर अपना परिवार चलाते हैं। उनके एक भाई जलील अहमद का परिवार रामनगर के पास तिलखिया टांडा में रहता है। रविवार को जलीस अहमद का सबसे छोटा पुत्र फैजान (21) अपनी मां जैनब के साथ रामनगर के तिलखिया टांडा गांव स्थित ताऊ जलील अहमद के घर गया था।
सोमवार की सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में काशीपुर-रामनगर मार्ग पर पीरुमदारा के पास उनकी बाइक को सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बिलखते परिजन रामनगर पहुंच गए और पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को दोनों के शव घर ले आए।