उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में आंवला जा रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। बस भी अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। इससे चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस के माध्यम से मृतकों और गंभीर रूप घायलों को रामपुर जिला अस्पताल लाया गया, जबकि चोटिल लोगों को शाहबाद सीएचसी ले जाया गया।
हादसा सुबह साढ़े दस बजे शाहबाद आंवला रोड पर हुआ। रामपुर डिपो की बस आंवला की ओर जा रही थी। वहीं, मिलक कोतवाली क्षेत्र के जनकपुर गांव के लोग खाद, बच्चों के इंजेक्शन लगवाने के लिए एक साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से शाहबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच आंवला शाहबाद रोड पर पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी के चलते बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पलट गई। टक्कर लगने के बाद बस भी अनियंत्रित हो गई और एक खाई में जा घुसी।
हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। आसपास गांवों और खेतों में काम करने वाले लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तुरंत राहत एवं बचाव का कार्य शुरु हुआ। घायलों को निकाला गया, जिसमें जनकपुर निवासी घासीराम दिवाकर (60 वर्ष), महेंद्र पाल (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि, जनकपुर गांव के ही प्रेमशंकर, संतोष, नन्हेंराम, सतपाल, लज्जावती, मंजू, रोहित, बद्रीप्रसाद, धर्मप्रकाश, अजीतपुर निवासी बब्बो समेत 12 लोग घायल हो गए। जिनमें दो लोगों को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है, बाकि को रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं।