फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: मुरादाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मां और मासूम बेटी की मौत, पति गंभीर

Fri, 27 May 2022 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके में लाकड़ी बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी शादी समारोह से घर लौट रहे थे।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाली महिला मरियम कटघर थाना इलाके के करुला में रहती थी। मरियम का मायका मैनाठेर थाना इलाके के ललवारा गांव में है। बताया जा रहा है मरियम अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने पति नाजिर और तीन वर्षीय पुत्री के साथ मायके गई थी। 

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तीनों बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। मझोला थाना इलाके में लकड़ी फाजलपुर लाल पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मरियम और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें