फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पिछले कई दिन से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कांठ के खादर क्षेत्र से होकर निकल रही रामगंगा नदी के जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इससे खादरवासियों की चिंता भी बढ़ गई है, नदी से बाहर निकला पानी किसानों के निचले खेतों के मुहाने तक पहुंच गया है। खेतों में कटान की आशंका को लेकर किसान परेशान हैं।
बुधवार की शाम खादर के निचले इलाके में नदी से बाहर निकला पानी किसानों के खेतों के मुहाने तक पहुंच गया था। बता दें कि कांठ के खादर स्थित गांव दरियापुर, रफायतपुर, राजीपुर खद्दर, गोपालपुर, बहादरपुर खद्दर, पाइंदापुर, फजलाबाद, रामसराय, भंकरी, कमालपुरी, हसनगढ़ी, महदूद कलमी आदि गांव हर साल रामगंगा नदी के सीधे निशाने पर रहते हैं। अब तेजी से बढ़ रहे रामगंगा नदी के जलस्तर से खादरवासियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

बेगमपुर के रामकला सिंह गुर्जर, मिश्रीपुर के विजेंद्र सिंह, सलेमपुर के सुशील कुमार, राजीपुर खद्दर के महेश कुमार, गोपालपुर के मनोहर सिंह, बहादरपुर खद्दर के ओमप्रकाश सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऐसे ही नदी का जलस्तर बढ़ता रहा तो हजारों बीघा फसलें चौपट हो जाएंगी। बता दें कि पिछले वर्ष भी रामगंगा नदी ने खादर में भारी तबाही मचाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें