फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 104.69 लाख की लागत से कांठ के प्राचीन शिव मोनी मंदिर पर कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मोहल्ला घोसीपुरा स्थित आस्था और विश्वास के प्रतीक प्राचीन शिव मोनी मंदिर पर पर्यटन विभाग की ओर से 104.69 लाख की लागत से कराए जाने वाले विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का बुधवार को विधिविधान से भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


पिछले वर्ष कांठ के तत्कालीन एसडीएम संत दास पंवार ने डीएम के निर्देश पर पर्यटन विभाग से धर्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए नगर के घोसीपुरा स्थित प्राचीन शिव मोनी मंदिर का प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए 104.69 लाख रुपये की स्वीकृति दिए जाने के बाद शासन ने 78 लाख रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए। इस कार्य को करने के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को पर्यटन विभाग ने कार्यों के शुभारंभ के लिए विधिविधान से मंदिर परिसर में भूमि पूजन कराया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और विशिष्ट अतिथि कांठ के निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू शामिल हुए। आचार्य भावेश शर्मा ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए भूमि पूजन कराया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए कार्य करा रही है। मंदिर के महंत स्वामी भजनानंद महाराज ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन कुंवर सुरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, जिला मंत्री/मंडल प्रभारी विक्रांत सिंह, मंडलाध्यक्ष अंकुश चौहान, दीपक बिश्नोई, सचिन चौहान बंटी, पूर्व नगराध्यक्ष अभय बिश्नोई आदि रहे।




प्राचीन मंदिर पर होंगे यह कार्य
कांठ। नगर के प्राचीन शिव मंदिर में पर्यटन विभाग की ओर से बुधवार को शुरू कराए गए विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों के क्रम में मल्टीपर्पस हॉल, टॉयलेट ब्लाॅक, यात्री शेड, स्वागत द्वार, पेयजल व्यवस्था, लैंडस्केपिन, बेंच, डस्टबिन, फ्लोरिंग कार्य और सौंदर्यीकरण आदि कार्य कराए जाएंगे। इनके लिए 78 लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें