फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कच्चे माल की बढ़ी कीमतें...फ्रैंकफुर्त मेले के ऑर्डर पूरे नहीं कर पा रहे निर्यातक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फ्रैंकफुर्त मेले में मिले ऑर्डर अब निर्यातकों के लिए गले की फांस बनते जा रहे हैं। एक महीने के अंदर कच्चे माल की कीमतों में 100 रुपये प्रतिकिलो तक की बढ़ोतरी हुई है और लागत का गणित पूरी तरह से बिगड़ गया है। निर्यातकों का कहना है कि ऑर्डर पहले से तय कीमतों पर लिए थे। अब बढ़ी हुई लागत का पूरा बोझ उन्हें खुद उठाना पड़ रहा है। खरीदार बढ़ी हुई कीमतों पर भुगतान करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

फ्रैंकफुर्त मेले में मिले ऑर्डर को निर्यातक तैयार करवाने में जुट गए हैं। क्योंकि सितंबर के अंतिम सप्ताह तक ऑर्डर पूरा करना है। अक्तूबर में नोएडा में फेयर लगेगा। निर्यातकों को इसकी भी तैयारियां करनी है। दि हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल ने बताया कि एक महीने में एल्युमिनियम की कीमत में 100 रुपये प्रतिकिलो बढ़ी है। एक महीने पहले एल्युमिनियम 250 रुपये प्रतिकिलो थी। आज इसकी कीमत 350 रुपये प्रतिकिलो है।
इसके साथ ही पीतल की कीमतों में उछाल आया है। उन्होंने बताया कि पीतलनगरी के निर्यातकों को फ्रैंकफुर्त मेले से करीब 900 करोड़ रुपये के हस्तशिल्प उत्पाद के ऑर्डर मिले थे। इसमें से अधिकतर ऑर्डर एल्युमिनियम के हैं। इसे तैयार करने में बजट ज्यादा लग रहा है। क्योंकि कच्चे माल की कीमतें बढ़ने के साथ ही कारीगर भी 150 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से मजदूरी मांग रहे हैं। इससे उत्पाद लागत और बढ़ गई है। हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कराने का पूरा खर्च निर्यातकों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

00
निर्यातक बोले
-फ्रैंकफुर्त मेले से करोड़ों के हस्तशिल्प उत्पाद के ऑर्डर हैं। कच्चे माल की नई कीमत पर खरीदार ऑर्डर लेने को तैयार नहीं है। इसलिए मजबूरी में ऑर्डर पूरे करने के लिए हस्तशिल्प उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।
- सतपाल, निर्यातक व सचिव, दि हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
-सितंबर तक फ्रैंकफुर्त के ऑर्डर पूरे करने हैं। इसके ठीक बाद अक्तूबर में नोएडा फेयर शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी के लिए समय और संसाधन चाहिए। लागत और बिक्री मूल्य के बीच अंतर कम बचा है।
विज्ञापन

- अजय गुप्ता, निर्यातक व प्रदेश उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें