फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल को घेरकर कुछ लोगों ने मारपीट की। शोर शराबा होने पर लोग गए। इसके बाद लेखपाल को बचाया गया। इस मामले में लेखपाल ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आशियाना कालोनी निवासी लेखपाल विवेक गुप्ता ने केस दर्ज कराया है। लेखपाल ने दर्ज कराए केस में बताया कि सोनकपुर में सरकारी जमीन पर अर्जुन सिंह ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। उसने सरकारी जमीन पर टिनशेड भी डाल रखा है। सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए उसे कई बार नोटिस भी दिया गया, लेकिन उसने जमीन से कब्जा नहीं हटाया। लेखपाल जमीन पैमाइश करने के लिए गए तो अर्जुन और उसके परिजन आ गए और उन्होंने लेखपाल के साथ मारपीट की। सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें