मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार में एफसीआई के सेवानिवृत्त मैनेजर के बेटे अरुण कुमार (55) की नाले में गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर मृतक की पहचान कराई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार में भंडूला कोठी के सामने शुक्रवार शाम एक व्यक्ति नाले में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नाले से बाहर निकलवा लिया। मृतक की शिनाख्त मझोला के आवास विकास बुद्धि विहार अरुण कुमार के रूप में हुई। उनके पिता मोहन लाल एफसीआई से सेवानिवृत्त हैं। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। उन्होंने बताया कि अरुण कुमार तहसील में मुंशी थे लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।