फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रॉपर्टी डीलर ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में बृहस्पतिवार की रात प्रॉपर्टी डीलर अभय उर्फ पंकज (32) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों का कहना है मां की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थे। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के काजीपुरा निवासी अभय उर्फ पंकज अपने बड़े भाई पुष्पेंद्र शर्मा के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। पिता श्रीकांत शर्मा सिंचाई विभाग से रिटायर्ड हैं। दूसरे बड़े भाई कृष्ण अवतार फैक्टरी में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि पांच माह पहले मां की मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद से अभय मानसिक रूप से परेशान थे।
बृहस्पतिवार को कृष्ण अवतार काम पर गए थे जबकि पत्नी, बच्चे और पिता घर पर मौजूद थे। इसके बाद अभय अपने कमरे में गए और दरवाजा बंद करके दुपट्टे को फंदा बनाकर लटक गए। रात करीब साढ़े 8 बजे भाभी कमरे में गईं तो अभय का शव फंदे पर लटका था। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

होली के बाद होनी थी शादी : मृतक अभय परिवार में सबसे छोटे भाई थे। उनके दोनों भाई और बहन की शादी हो चुकी थी। परिजनों ने जनपद संभल निवासी युवती से उनका रिश्ता तय हो गया था। होली के बाद मार्च में शादी करने की योजना थी लेकिन उससे पहले ही अनहोनी हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें