फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि : रितेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित होटल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग, अभियान में प्रदेश, क्षेत्र, महानगर कार्यकारिणी में नवीन दायित्व पाने वाले महानगर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री व नगर विधायक ने पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की पहचान सशक्त राष्ट्र के रूप में बन रही है। भाजपा जातीय जोड़-तोड़ नहीं करती, बल्कि सिर्फ जोड़ने के अभियान में लगी रहती है। भाजपा शासन में योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिला है।
नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। हमारी पहचान कार्यकर्ता से ही है। वह कार्यकर्ता के सम्मान में कभी भी कोई कमी नहीं आने देंगे। हम निश्चित रूप से 2022 में फिर से यूपी में बहुमत की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, गोपाल अंजान, मोहनलाल सैनी, गिरीश वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, राजू कालरा आदि ने भी संबोधित किया।
इस दौरान श्याम बिहारी शर्मा, दिनेश शीर्षवाल, नत्थू राम कश्यप, दीपक बाबू, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, विपिन गुप्ता, राजीव गुप्ता, सर्वेश पटेल, अजय वर्मा, नवदीप टंडन, शम्मी भटनागर, दिनेश सिसोदिया, सुनीता शर्मा, कमला वर्मा, महिमा भारद्वाज, हीरा भारती, रुचि चौधरी, सोनू सुमन, मंगल सेन राजपूत, प्रदीप प्रभाकर, राहुल शर्मा, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें