फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद में तेंदुए के आतंक से निपटने के लिए भेजे संसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते आतंक के बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और तेंदुओं की गतिविधियों की सटीक निगरानी के लिए पीटीआर से 20 कैमरा ट्रैप समेत अन्य जरूरी उपकरण मुरादाबाद वन प्रभाग को भेजे गए हैं। शनिवार को सभी संसाधन मुरादाबाद रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेश शर्मा को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पिछले एक महीने से तेंदुओं की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। तेंदुओं के हमलों में अब तक चार ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। पीटीआर की ओर से भेजे गए उपकरणों में 20 कैमरा ट्रैप, 20 बॉक्स, 20 एसडी कार्ड और तीन एलेन शामिल हैं। कैमरा ट्रैप से तेंदुओं की गतिविधियों की निगरानी कर वन विभाग उनके मूवमेंट वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर सकेगा।
लखनऊ के रहमानखेड़ा में बाघ को रेस्क्यू करने, बरेली में बंद पड़ी रबर फैक्टरी से बाघिन को सुरक्षित निकालने और नेपाल से रामपुर पहुंचे हाथियों के रेस्क्यू अभियान में पीटीआर टीम ने अहम भूमिका निभाई थी। इसी अनुभव को देखते हुए ठाकुरद्वारा में तेंदुओं के रेस्क्यू अभियान के लिए पीटीआर के संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
वर्जन-
मुरादाबाद वन प्रभाग की ठाकुरद्वारा रेंज में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत तेंदुओं को रेस्क्यू करने और उनकी निगरानी के लिए 20 कैमरा ट्रैप मय एक्सेसरीज भेजे गए हैं। इन्हें संबंधित रेंज के अधिकारी के सुपुर्द भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

मनीष सिंह, डीएफओ पीटीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें