फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह ससुरालियों पर रिपोर्ट

Thu, 07 May 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। दहेज उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने विवाहिता के पति समेत छह ससुराल वालों पर रिपोर्ट की है। ससुराल वालों पर दहेज के रूप से में बाइक, नकदी और फ्रीज कूलर आदि मांगने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव की मूल निवासी विवाहिता ने थाने में लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि उसका विवाह 11 जून 2010 को बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं हुए। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद इन लोगों एक मोटर साईकिल, 50 हजार रुपये की नकदी, कूलर, फ्रिज आदि की मांग शुरू कर दी। इसी मांग को लेकर उसके साथ इन लोगों ने कई बार गाली गलौच करते हुए बुरी तरह मारपीट की। जब उसने एक पुत्री को जन्म दिया तो पुत्री के पैदा होने पर ससुराल वालों का दहेज का लालच और बढ़ गया। मांग पूरी नहीं होने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। साथ ही ससुर भी उस पर बुरी नजर रखने लगा और पति की गैर मौजूदगी में कई छेड़खानी की जिसकी शिकायत पति से की तो इस पर पति समेत सभी लोगों ने मारपीट की जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। कुछ समय बाद पति व ससुराल वाले पंचायत के माध्यम से अपने साथ ससुराल ले गए, उसके बाद भी पति और अन्य ससुराल वालों उसके साथ मारपीट व गाली गलौच करते थे और दहेज की मांग करते थे। करीब तीन साल पहले इन लोगों ने मिलकर उसको बेटी समेत घर से निकाल दिया तब से वह अपने मायके में रह रही है। एक माह पहले उसको जानकारी हुई कि उसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया है। कुछ भी कहने पर पति उसके साथ गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देता है। उसको डर है कि कहीं उसके साथ ससुराल वाले कोई घटना घटित न कर दें। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें