फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज में कार मांगने पर पति समेत सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र की अंजुम आरा ने पति वसीम समेत सात ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कार की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


अंजुम आरा की शादी 29 मार्च 2020 को मुरादाबाद के वसीम से हुई थी, जिसमें बाइक, फर्नीचर, जेवर और 50 हजार रुपये नकद दिए गए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुरालियों ने दहेज में कार लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने दहेज का सारा सामान बेच दिया और विरोध करने पर पति ने मारपीट भी की। अब भी पति व ससुरालियों दहेज में कार लाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति वसीम, अफरोज, शफीक, नदीम, शहरीन, रिजवान और सायमीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें