फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी करने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Sat, 28 Feb 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मां की मौत हो जाने के बाद थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर रह रही एक युवती से शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि युवती की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर बिलारी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि 12 साल पहले मां की मृत्यु हो जाने के बाद वह थाना बिलारी के एक गांव में अपनी बुआ के घर आकर रहने लगी। युवती के अनुसार लगभग एक साल पहले संभल जिले के थाना असमोली अंतर्गत रतुपुर गांव निवासी जुबैर उसकी बुआ के गांव में एक शादी समारोह में आया था। अचानक जुबैर ने उसे रोक कर कहा कि मैं तुझे पसंद करता हूं और तुझसे से ही शादी करूंगा। युवती का कहना है कि जुबैर ने उसे प्रेमजाल में फंसा कर एक मोबाइल लेकर दिया और लगातार बात करता रहा और मौका मिलने पर उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।
युवती का आरोप है कि बीती 20 फरवरी की दोपहर उसकी बुआ और सब घरवाले घर से बाहर गए हुए थे तभी अचानक जुबैर उसकी बुआ के घर में घुस आया और धमकाते हुए उससे दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तब कहने लगा कि मैंने तेरी अश्लील वीडियो बना ली है किसी से अगर बताएगी तब अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा यदि मुझसे निकाह करने को कहेगी तब जान से मार दूंगा। युवती के अनुसार उसके पिता और फूफा जब जुबैर के घर जाकर निकाह करने को कहने गए तब जुबैर के पिता पुत्तन, माता भूरी और बहन मुंतरीन ने कहा कि हम तुम्हारी बेटी से किसी भी कीमत पर शादी नहीं करेंगे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी जुबैर समेत पुत्तन, भूरी और मुंतरीन के खिलाफ बीएनएस की संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें