फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नगराध्यक्ष समेत दो पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट बेचने के नाम पर भाजपा के नगराध्यक्ष और उनके भाई के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों भाइयों पर छह लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काला कुआं में दिनेश अरोड़ा का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि 20 अगस्त 2014 को मोहल्ला बटवाल मंदिर वाली गली निवासी बाबूराम उनके पास आए और दो लाख रुपये की मांग की। बदले में छह माह के भीतर रकम लौटाने या प्लाट नाम करने की बात कही थी।
इस दौरान उन्होंने प्लाट भी दिखाया था। विश्वास करके 26 अगस्त को बतौर सबूत स्टांप लिखवाकर बाबूराम को दो लाख रुपये दे दिए थे। इसके दो साल बाद बाबूराम के छोटे भाई प्रेम सिंह सैनी (भाजपा नगराध्यक्ष) द्वारा प्लाट बेचने की बात कही। लिहाजा 18 अप्रैल 2016 को स्टांप पर लिखवाकर चार लाख रुपये प्रेम सिंह सैनी को दे दिए गए। इस तरह से छह लाख पहुंच गए। आरोप है कि प्लाट का बैनामा नहीं कराया और न ही रुपये वापस किए।
विज्ञापन

एक सितंबर 2021 को दोनों भाइयों ने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत नगर कोतवाली में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में अदालत के आदेश पर नगर कोतवाली प्रेम सिंह सैनी और उनके भाई बाबूराम के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें