फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या के आरोप में महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सूरज नगर, गली नंबर एक निवासी बीना सिंह ने अपनी पुत्रवधू नीलू उर्फ मेघना जौहरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला बीना ने बताया कि उनके बेटे विशाल चौहान की शादी डेढ़ माह पहले नीलू उर्फ मेघना जौहरी के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि उनका बेटा पत्नी के गलत आचरण का विरोध करता था। आरोप है कि महिला अपने पति विशाल को जान से मारने की अक्सर धमकी देती थी। महिला का आरोप है कि पांच दिसंबर की शाम करीब चार बजे पुत्रवधू उनके बेटे को अपने साथ मायके ले गई थी। छह दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे को ससुराल में जहरीला पदार्थ खिला दिया गया है। हालत बिगड़ने पर ससुराल के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह अपने दूसरे बेटे दीपक चौहान के साथ अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल में नीलू और उसकी मां मौजूद थीं। दोनों ये कहकर वहां से भाग गईं कि विशाल मर चुका है। महिला का आरोप है कि आरोपी नीलू ने जहर देकर विशाल की हत्या की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ कटघर आशुतोष तिवारी ने बताया कि मृत विशाल की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें