फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन बिछाने को खोदी गई सड़कें एक साल बाद भी नहीं बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। नगर पंचायत अगवानपुर में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें पिछले एक साल से ऊबड़ खाबड़ पड़ी हैं। इन सड़कों में बेतहाशा गड्ढे है। इस कारण लोगों का नगर की गलियों से निकलना मुश्किल हो रहा है। एक साल में इन टूटी सड़कों का निर्माण तो छोड़ो गड्ढों की मरम्मत तक नसीब नही हुई। नगर के जिम्मेदार अधिकारी टूटी सड़कों के बनाने का कोई हल ही नही निकाल पा रहे है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अगवानपुर में मार्च 2021 से एक निजी गैस कंपनी गैस की पाइप लाइन बिछाने काम कर रही है। नगर के हर एक मोहल्ले की सड़कें खोदकर गैस पाइप बिछा दी गई है। कंपनी के ठेकेदार ने एक हजार परिवारों तक गैस के कनेक्शन मुहैया करा दिए है। इन घरों में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए सीसी और टाइल्स की नई सड़कें तोड़ दी गईं। हर एक गड्ढे को 5 से 6 फीट तक गहरा खोदा गया। कर्मचारियों ने पाइप लाइन डालकर उस गड्ढे को उसी मिट्टी से बंद कर दिया। इस कारण गड्ढे आधे अधूरे ही छोड़ दिए गए। जिससे उन गड्ढों में नाली का गंदा पानी भर रहा। गंदगी को देखकर कुछ स्थानों पर लोगों ने खुद ही गड्ढों में मिट्टी डालकर ठीक कर लिया। जबकि बहुत से स्थानों पर गड्ढे अभी भी खुले है। टूटी सड़कों और गंदे पानी की वजह से मोहल्लों में साफ सफाई नहीं हो रही है। नगर के मोहल्लों और गलियों की सड़कों में बेइंतहा गड्ढे हैं। इन गड्ढों के कारण स्थानीय लोग को गलियों में गुजरने में काफी परेशानी हो रही है। शिकायतों के बावजूद नगर के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। यह गड्ढे सिस्टम की नाकामी को उजागर करने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें