फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : बच्चों में पोस्ट कोविड का नहीं है रोना, फिर भी लापरवाह नहीं है होना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के केसों में तेजी से गिरावट आ रही है। इसके बावजूद बड़े लोगों में पोस्ट कोविड समस्याएं देखने को अभी भी मिल रही है। चिकित्सकों ने कहा कि संक्रमण के लक्षण हल्के होने की वजह से बच्चों के स्वस्थ होने की दर बहुत अधिक है। इसी वजह से बच्चे पोस्ट कोविड परेशानी से बचे हुए हैं। कोरोना संक्रमण की तीनों लहर चाहे वह डेल्टा, अल्फा या ओमिक्रॉन हो बच्चों को बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं किया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में तीसरी लहर में कोरोना संक्रमित मरीजों के आने की शुरुआत 23 दिसंबर से शुरू हुई थी। एक दिसंबर 2021 से दस फरवरी 2022 तक मुरादाबाद में कुल 7257 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एमसीएच विंग के कोविड एलटू अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज डॉ. प्रवीण शाह ने बताया कि तीसरी लहर में एक से 20 आयु वर्ष का कोई भी मरीज जिला अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है। इसका प्रमुख कारण है कि एक से दस आयु वर्ष के मरीजों का पॉजिटिविटी रेट .33 फीसदी है, जबकि 11 से 20 आयु वर्ष में पॉजिटिविटी रेट 1.72 फीसदी है, जो अन्य मरीजों के मुकाबले बहुत कम है। इसके अलावा अभी तक कोरोना संक्रमण की तीनों लहर चाहे वह डेल्टा, अल्फा या ओमिक्रॉन हो, बच्चों को बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं किया है।
पोस्ट कोविड की नहीं आई शिकायत
टीएमयू अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि तीसरी लहर में अस्पताल में एक से 20 आयु वर्ष का कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है। बड़ों में संक्रमण की दर अधिक है, इसलिए उनमें पोस्ट कोविड की समस्याएं रहती हैं। वहीं, बच्चों में अभी तक ऐसी समस्या देखने को नहीं मिली है।
विज्ञापन

घर पर ही हुए स्वस्थ
चिकित्सकों के मुताबिक संक्रमण के लक्षण हल्के होने की वजह से बच्चों में स्वस्थ होने की दर बहुत अधिक है। करीब सौ फीसदी बच्चे घर पर ही स्वस्थ हुए हैं। उन्हें पैरासिटामॉल, मल्टीविटामिन और सीरप दिया गया और उसी से उन्होंने अच्छा स्वास्थ्य लाभ लिया।
उम्र के साथ बढ़ती गई संक्रमण की दर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई एक दिसंबर से दस फरवरी तक की रिपोर्ट
आयु वर्ग सैंपल संक्रमण पॉजिटिविटी रेट
एक से दस 47519 155 .33
दस से 20 44885 771 1.72
21 से 30 96981 2217 2.29
31 से 40 56858 1713 3.01
41 से 50 28194 809 5.77
61 से 70 4816 425 8.82
71 से 80 1068 134 12.55
81 से 90 233 34 14.59
90 से ऊपर 175 06 3.43
कुल 294759 7257 2.46
तीसरी लहर में जिला अस्पताल में 38 मरीज भर्ती हुए हैं। बड़े व्यक्तियों में पोस्ट कोविड की समस्याएं आई हैं, लेकिन किसी बच्चे में यह दिक्कत नहीं है। इसके बावजूद हमें सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी जारी की है कि अगला वैरिएंट घातक हो सकता है। इसलिए मास्क लगाने के अलावा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और शारीरिक दूरी का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण शाह, आईसीयू इंचार्ज, कोविड एलटू अस्पताल, एमसीएच विंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें