फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: 30 दिन बाद जिले में 50 से कम पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना की इस लहर में मरीजों की संख्या में कमी आने से राहत मिली। करीब 30 दिन बाद जिले में 50 से कम पॉजिटिव केस मिले। इससे पहले तीन जनवरी को 50 से कम केस मिले थे। बुधवार को जिले में पांच किशोरों सहित 31 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, क्वारंटीन की अवधि पूरी होने पर 121 मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए।
विज्ञापन

कोरोना के इस लहर की शुरुआत दिसंबर 2021 के आखिरी हफ्ते में हुई थी। 23 दिसंबर 2021 को जिले में कोरोना के दो संक्रमित मरीज मिले। इसके बाद चार दिन तक जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। हालांकि 28 दिसंबर से जिले में हर दिन संक्रमित मरीज मिले रहे हैं। ये सिलसिला अभी भी जारी है।
मंगलवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 30 दिन बाद 50 से कम संक्रमित मिले। जिले में सिर्फ 31 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित मरीजों में पांच किशोर शामिल हैं। पांच साल के बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, बिलारी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं। संक्रमितों में कोविड कमांड सेंटर की महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा कांठ क्षेत्र में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर 121 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है। अब जिले में 371 एक्टिव केस रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें