फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज से परास्नातक के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

परास्नातक के पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थी अपनी पसंद के कॉलेजों में 15 अगस्त तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा सभी काॅलेजों के लिए जारी किए गए निर्देश के अनुसार महाविद्यालयों में यह प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2024-25 के लिए सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होने वाले प्रवेशों को छोड़कर) के लिए है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थी को उसकी अर्हता के अनुसार किसी भी दो पाठ्यक्रमों को एक साथ करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थी एक पाठ्यक्रम संस्थागत छात्र के रूप में तथा दूसरा पाठ्यक्रम व्यक्तिगत /ऑनलाइन मोड या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कर सकेंगे। विद्यार्थी अपनी पसंद के अधिकतम दस कॉलेजों में आवेदन कर सकता है। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए पंजीकरण आवेदनपत्र को भरकर अपनी अंकतालिकाओं, प्रमाणपत्रों आदि की छायाप्रति, पांच नए फोटोग्राफ एवं विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पंजीकरण शुल्क 150 रुपये के साथ अंतिम तारीख तक जमा करना है।
विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समस्त महाविद्यालय सूचना जारी कर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश आवेदनपत्र उपलब्ध कराएंगे। विद्यार्थी द्वारा आवेदनपत्र जमा करने की अंतिम तारीख के बाद सभी कॉलेज प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए आवेदनपत्रों की जांच करेंगे। सही आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

- मेरिट सूची जारी करने के बाद कॉलेजों को निर्धारित समय में विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया पूरी करानी है। इसके लिए उन्हें प्रत्येक विद्यार्थी का कॉलेज लॉगइन आईडी के माध्यम से विश्वविद्यालय पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। - संजीव सिंह, कुलसचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें